Heatwave का कहर! ये 5 Superfoods घटाएंगे Body Heat, गर्मी से मिलेगा तुरंत आराम

भीषण गर्मी में बढ़ती बॉडी हीट को नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास कूलिंग फूड्स शामिल करना फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, छाछ, नारियल पानी, खीरा, पुदीना और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं, हाइड्रेशन बनाए रखते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।
गर्मियों में बढ़ता हुआ तापमान से बॉडी हीट की कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। भीषण गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद जरुरी है। तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के दौरान शरीर में ठंडक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में यदि आप हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ खास खाद्य पदार्थों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करती हैं, तो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने और गर्मी के प्रभाव से बचाने में सहायता मिल सकती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गर्मियों में किन फूड्स का सेवन करने से शरीर ठंडा बना रहता हैं।
छाछ
गर्मियों में छाछ पीना हेल्दी मानी जाती है। इससे पेट भी ठंडा बना रहता है और शरीर को भी ठंडक मिलती हैं। इसके साथ ही डाइजेशन भी बेहतर रहता है, एसिडिटी कम होती है और पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती है। इसको आप लंच के बाद ले सकते हैं। इसमें करी पत्ता,जीरा और पुदीना मिलाकर जरुर पिएं। गर्मियों में आप दही को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जिससे गट हेल्द भी दुरुस्त रहती है।
नारियल पानी
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरुरी है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहता है। यह थकान को दूर करता है और शरीर को ताकत मिलती है। गर्मियों में डेली नारियल पानी को डाइट में जरुर शामिल करें। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें आप बेसिल सीड्स डाल सकते हैं, इससे खून की कमी नहीं होगी।
पुदीना
पुदीना गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला एक बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के बढ़ते तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। साथ ही, यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकता है। गर्म मौसम में आप पुदीने को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे चटनी, सलाद या ताजगी भरे पेय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। पुदीने का पानी या डिटॉक्स ड्रिंक भी शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखने में सहायक होता है।
नींबू
नींबू में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। नींबू का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक माना जाता है। गर्म मौसम में नींबू शरीर को ताजगी देने और लू के प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है और वेट मैनेज में भी योगदान दे सकता है। आप इसे नींबू पानी के रूप में पी सकते हैं या सलाद और अन्य व्यंजनों में मिलाकर अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
खीरा
खीरा में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। समर सीजन में खीरा का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और बॉडी की हीट को कम करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और ब्लोटिंग कम होती है।
अन्य न्यूज़














