कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग वाला बच्चा चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में खाएं ये चीज़ें

if-you-want-a-fast-minded-child-then-eat-these-in-pregnancy
कंचन सिंह । Feb 5 2019 6:00PM

अंडे में कोलिन नामक तत्व होता है तो जो दिमाग के विकास के लिए जरूरी है। इससे याद्दाशत बढ़ती है। साथ ही अंडे में आयरन और प्रोटीन भी होता है जो दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को यह जरूर खाना चाहिए।

गर्भावस्था में ही बच्चे का दिमागी विकास शुरू हो जाता है। ऐसे में शिशु कितना बुद्धिमान होगा यह मां की डायट पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। तेज़ दिमाग वाले बच्चे की चाहत रखने वाली महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डायट में यह चीज़ें ज़रूर शामिल करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से शरीर में होते हैं यह बड़े बदलाव

अंडा- अंडे में कोलिन नामक तत्व होता है तो जो दिमाग के विकास के लिए जरूरी है। इससे याद्दाशत बढ़ती है। साथ ही अंडे में आयरन और प्रोटीन भी होता है जो दिमागी विकास के लिए जरूरी है। याद रखिए कोलिन अंडे की जर्दी में पाया जाता है इसलिए अब से पूरा अंडा खाइए, सिर्फ उसका सफेद हिस्सा नहीं।

पालक- प्रेंग्नेसी के दौरान पालक खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलेट डीएनए और सेल्स की संरचना के विकास में बहुत मददगार होता है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और ढेर सारे मिनरल्स भी होते हैं जो दिमाग के विकास में मदद करते हैं। याद रखिए पालक को बहुत ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए, वरना इसमें मौजूद फोलेट खत्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंः परीक्षा के दिनों में अवश्य करें इन योगासनों का अभ्यास, होगा बड़ा लाभ

दाल-  दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रेग्नेंसी के बाद तो दाल में घी डालकर खाने की सलाह दी ही जाती है, प्रेग्नेंसी के दौरान भी दाल खाना ज़रूरी है। दाल आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है।

दही- दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डायट में दही भी ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे भ्रूण के दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

ऐवकाडो- इंसान का दिमाग 60% वसा से बना है और इसके लिए जिस फैट की जरूरत है वह ऐवकाडो में भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः वेगन डायट की वजह से फिट रहते हैं विराट कोहली, जानिये ये है क्या ?

कद्दू के बीज- आपको शायद जानकर अजीब लगेगा लेकिन कद्दू का बीज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें जिंक पाया जाता है जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसे सलाद में या यूं ही खा सकते हैं।

मूंगफली- मूंगफली को भी डायट में शामिल करना ज़रूरी है। इसमें हर तरह का जरूरी पोषक तत्व होता है जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसमें प्रोटीन, फैट, विटामिन बी और फोलेट पाया जाता है। इसमें विटामिन ई भी होता है जो डीएचए के लिए जरूरी होता है। मूंगफली को भूनकर या इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।

-कंचन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़