Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

Junk Food Side Effects
AI Image

भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का सेवन तेजी से बढ़ा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित रूप से ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग, हाई बीपी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा यह लिवर, किडनी, मेंटल हेल्थ और बच्चों के संपूर्ण विकास को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सुकून से खाना बनाने का समय कम होता जा रहा है। यही कारण है कि लोग इंस्टेंट नूडल्स, चिप्स, फ्रोजन फूड, रेडी-टू-ईट स्नैक्स, पैकेज्ड बिस्कुट और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स पर काफी ज्यादा डिपेंड हो गए हैं। मार्केट में यह चीजें आसानी से उपलब्ध होते हैं और स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही यह कम समय में भूख मिटाने का ऑप्शन बन जाता है। लेकिन इस सुविधा के पीछे कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नियमित रूप से इस तरह के खाद्य पदार्थ खाने से डायबिटीज, मोटापा, हाई बीपी, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि शरीर पर प्रोसेस्ड फूड किस तरह से असर डालते हैं और इनसे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

जानें प्रोसेस्ड फूड खाने के नुकसान

मोटापे का जोखिम

प्रोसेस्ड फूड में चीनी, कैलोरी और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जबकि पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास नहीं कराते हैं, जिस कारण बार-बार भूख लगती है और व्यक्ति ओवरईटिंग कर लेता है। जिस कारण तेजी से वेट बढ़ सकता है और मोटापे का जोखिम बढ़ जाता है।

डायबिटीज

प्रोसेस्ड फूड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अतिरिक्त चीनी मौजूद होते हैं, जोकि ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। लगातार ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में इंसुलिन का प्रभाव कम हो सकता है। जिससे समय के साथ टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।

हृदय रोग की संभावना

कई प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। जिससे स्ट्रोक और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है। इसके कारण गैस, कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा भोजन करने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी

इन खाद्य पदार्थों में मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं। वहीं प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम एडिटिव्स का ज्यादा सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जिससे संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।

किडनी पर पड़ सकता है दबाव

बता दें कि प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। अधिक नमक के सेवन से शरीर में पानी जमा हो सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है और लंबे समय में किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

मेंटल हेल्थ पर असर

कुछ शोध में यह सामने आया है कि ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर निगेटिव असर पड़ सकता है। पोषक तत्वों की कमी होने और अनहेल्दी डाइट लेने से चिंता, तना और डिप्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।

लिवर की असर

लगातार चीनी, खासकर फ्रक्टोज युक्त प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी और अनहेल्दी फैट का ज्यादा सेवन करने से नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। साथ ही लिवर की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

बच्चों के विकास पर पड़ सकता है प्रभाव

बच्चों के शरीर के विकास के लिए संतुलित पोषण की जरूरत होती है। लेकिन अगर बच्चे नियमित रूप से प्रोसेस्ड और जंक फूड खाते हैं, तो उनके शरीर में मिनरल और विटामिन्स की कमी हो सकती है। जिस कारण कमजोरी, मोटापा, शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ सकता है।

स्किन और बालों पर असर

प्रोसेस्ड फूड में पोषण की कमी और ज्यादा चीनी होने की वजह से स्किन की चमक कम हो सकती है। इसके साथ ही बाल भी कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं। वहीं पौष्टिक और संतुलित डाइट लेने से स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़