Health Tips: खाने के बाद मीठा लेने की आदत से आज ही कर लें किनारा, वरना होंगे ये नुकसान

sweets
Creative Commons licenses
मिताली जैन । Mar 24 2024 11:19AM

अगर आप डिनर के बाद मीठा खाते हैं तो इससे आपको डेंटल इश्यूज का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, मीठा खाने से मुंह में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी हो सकती है।

मीठा खाना तो हम सभी को पसंद होता है और अक्सर खाना खाने के बाद हमें मीठे की बहुत अधिक क्रेविंग होती है। यह देखने में आता है कि अक्सर लोग अपना मील लेने के बाद किसी ना किसी तरह का मीठा जरूर खाते हैं। इससे उन्हें एक अलग ही संतुष्टि मिलती है। हो सकता है कि आपकी भी ऐसी ही आदत हो। हालांकि, हर बार अगर आप खाने के बाद मीठा खाते हैं तो इसे सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। इससे ना केवल आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, बल्कि आपको अन्य भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद मीठा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

वजन बढ़ना

अगर आप हर बार खाने के बाद मीठे का सेवन करते हैं तो इससे समय के साथ आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, मिठाइयों में कैलोरी, चीनी और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, उनका डेली कैलोरी काउंट गड़बड़ा जाता है और वजन बढ़ने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: रंग खेलते समय बच्चों को न करें अनदेखा, इस तरह रखें इनका ख्याल

ब्लड शुगर स्पाइक होना

मिठाइयां खाने से एक नुकसान यह भी होता है कि इससे ब्लड शुगर लेवल एकदम से स्पाइक करता है। अगर इनमें रिफाइंड शुगर अधिक हो तो यह समस्या अधिक होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल स्तर को वापस नीचे लाने के लिए इंसुलिन उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। समय के साथ, यह साइकल इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को बढ़ा सकता है।

डेंटल इश्यूज

अगर आप डिनर के बाद मीठा खाते हैं तो इससे आपको डेंटल इश्यूज का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, मीठा खाने से मुंह में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी हो सकती है। भोजन के बाद मिठाई का सेवन करने से आपके दांत लंबे समय तक चीनी के संपर्क में रह सकते हैं, जिससे इस तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़