महिलाओं में आमतौर पर देख जाने वाले यौन संचारित संक्रमण के ये 6 लक्षण, बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें

 sexually transmitted infections
Canva

महिलाओं में यौन संचारित रोग (एसटीडी) होने की संभावना पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। इसका कारण यौन अंगों में संरचनात्मक अंतर है। एक महिला की शारीरिक रचना उसे एसटीडी के उच्च जोखिम में डालती है। अगर आप भी इस तरह के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आप एक बार डॉक्टर से जरुर मिले।

सेक्सुअली एक्टिव होने पर कई तरह बीमारियां और इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट की ढ़ग से सफाई नहीं रखती, तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आमतौर पर इस तरह के इंफेक्शन यौन संबंध बनाते समय होता है। योनि की परत पतली होती है और बैक्टीरिया और वायरस के लिए एक सुविधाजनक प्रजनन स्थल है। इसके अलावा योनि एक नम वातावरण है जो सूक्ष्मजीवों को पनपने में आसान बनाता है। ऐसे में महिलाओं को एसटीडी के बारे में अधिक सावधान रहना चाहिए और लक्षणों को जानना चाहिए।

असामान्य वजाइनल डिस्चार्ज

महिलाओं को एसटीआई के लक्षण महसूस होने पर वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। वजाइनल डिस्चार्ज का रंग अलग और स्मेल हो सकती है। इस तरह का डिस्चार्ज कभी हो सकता है। ये कम या ज्यादा भी हो सकता है।

पेशाब के दौरान दर्द 

पेशाब करने में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आपका अनुमान चाहे जो भी हो, अगर आप यौन रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं तो एसटीडी से इनकार न करें। एसटीडी के संदर्भ में, दर्दनाक पेशाब का मतलब गोनोरिया, क्लैमाइडिया या हर्पीस हो सकता है।

सैक्स के दौरान दर्द

महिलाओं में एसटीआई होने पर सेक्स के दौरान दर्द भी होता है। जबकि दर्दनाक सेक्स कई कारणों से हो सकता है, एसटीडी ऐसी अधिकांश घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। यदि आपको पिछले कुछ समय से सेक्स के दौरान दर्दनाक अनुभव हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें और एसटीडी के लिए परीक्षण करवाएं।

जननांग क्षेत्र में घाव

सिर्फ डिस्चार्ज ही नहीं, कभी-कभी अस्पष्ट जननांग घाव भी आपके शरीर में एसटीडी के लक्षण का संकेत दे सकते हैं। जब आप शरीर के इन क्षेत्रों में घाव देखें तो घरेलू उपचार न आजमाएं। डॉक्टर की मदद लें और बताई गई दवाएं लें। वहीं ये समस्या तेजी से फैलती है, इसके लक्षण हर्पीस, सिफलिस या जननांश में मस्से के भी हो सकते हैं।

  असामान्य ब्लीडिंग

पीरियड्स के अलावा जैसे संभोग के बाद और पीरियड्स के बीच में ज्यादा ब्लीडिंग एसटीडी का एक संभावित संकेत हो सकता है। यदि आपको मासिक धर्म के अलावा योनि से रक्तस्राव या रक्त स्राव दिखाई देता है, तो देरी न करें और अपने डॉक्टर से मिलें।

पेल्विक में दर्द

महिलाओं को लगातार हल्का या तेज पेल्विक एरिया में होने वाला दर्द महिलाओं में एसटीडी के लक्षण हो सकते हैं। इस दर्द के साथ कई बार महिलाओं को पेल्विक एरिया में सूजन की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में बिनी देर किए डॉक्टर से जरुर मिलें। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़