इन योगासनों की मदद से मस्तिष्क को 5 मिनट में करें शांत

yoga
कंचन सिंह । Feb 19 2021 9:32AM

योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योगासन न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कुछ खास आसन तनाव कम करके मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करते हैं।

वर्तमान जीवनशैली में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसकी ज़िंदगी में तनाव न हो। तनाव के कारण मन अशांत रहता है और कई तरह की मानसिक बीमारियों को जन्म देता है। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप मन को शांत रखे और मन को शांत रखने का बेहतरीन तरीका है योगासन और ध्यान। आइए, आपको बताते है कैसे कुछ आसान योगासन से सिर्फ 5 मिनट में आपका अशांत मन शांत हो जाएगा।

मानसिक शांति के लिए योगासन

योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योगासन न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कुछ खास आसन तनाव कम करके मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रसव के बाद हर महिला को जरूर करने चाहिए यह योगासन

अनुलोम-विलोम

यह आसन बहुत ही आसान है और इसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। वैसे तो सुबह उठकर करना अच्छा होता है, लेकिन समय न होने पर इसे कभी भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए-

- आरामदायक मुद्रा में पलाथी लगाकर बैठ जाएं। फिर अंगूठे से एक नाक को बंद करें और दूसरे से सांस लें,  फिर उस नाम को अनामिका या कानी उंगली से बंद करें और अंगूठा हटाकर सांस छोड़ें।

- इसी तरह अब जिस नाक से सांस छोड़ी है उसी से सांस लें और दूसरी तरफ को बंद रखें, फिर जिधर से सांस ली है उसे बंद करें और दूसरी नाक से सांस छोड़ें।

- इस तरह आप 2 से 5 मिनट तक अनुलोम विलोम कर सकते हैं, इससे आपको तुरंत मानसकि शांति का एहसास होगा।

कपालभाति

इसे करना भी मुश्किल नहीं है और इस आसन को भी आप सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं, बस कुछ खाने के तुरंत बाद न करें। इसे करने के लिए-

- पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं।

- पेट को ढीला रखकर गहरी सांस अंदर ले और फिर छोड़ें।

- सांस बाहर छोड़ते समय पेट को अंदर की ओर खींचा जाता है, शुरुआत में आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है, इसलिए पहली बार में अधिक जोर न लगाएं।

- 1-2 दिन अभ्यास के बाद आपको यह आसान लगेगा।

- शुरुआत में इस आसन को सिर्फ 10 बार ही करें, फिर धीरे-धीरे सुविधानुसार इसे बढ़ाएं।

- ध्यान रहे इसे खाली पेट करना ज्यादा अच्छा होता है और दिन में कर रहे हैं तो कुछ खाने के आधे घंटे बाद ही करें।

सेतुबंधासन 

तनाव कम करने में यह आसन भी मददगार है। इसे करने के लिए-

- मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और अरने पैरों घुटनों से मोड़ते हुए कूल्हों के पास ले आएं। दोनों हाथ जमीन पर ही रहने दें और कूल्हों ऊपर उठाने की कोशिश करें, जितना हो सके उतना ऊपर उठाएं।

- इस अवस्था में कुछ देर के लिए सांस रोककर रखें और फिर सांस छोड़ते हुए जमीन पर आ जाएं र पैरों को सीधा कर ले।

- 10-15 सेकेंड आराम करने के बाद इस आसन को दोबार करें।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में कर रही हैं योगासन तो इन बातों को ना करें नजरअंदाज

शवासन 

मानसिक शांति के लिए यह बेस्ट आसन है। इसके करने के लिए-

- मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं और दोनों पैरों व हाथों को अलग-अलग व रिलैक्स रखें। हथेलियों को खुला रखें। अब आंखें बंद कर लें।

- फिर मन में ही अपने शरीर का स्मरण करते हुए शरीर के हिस्से पर ध्यान देना शुरू करें। शुरुआत पैर के अंगूठे से करें और धीरे-धीरे ऊपर आएं। इस दौरान धीमी गति से सांस लें

- धीरे-धीरे आप ध्यान में चले जाएंगे, ध्यान रहे इस दौरान आपको सोना नहीं है।

- 10-12 मिनट तक इसी अवस्था में रहने से शरीर और मन दोनों शांत हो जाते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मन की शांति के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना खुली हवा में सैर करना और अपना कोई मनपसंद काम करना न भूलें।

- कंचन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़