अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

nicki minaj

अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के 64 वर्षीय पिता की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिनेओला (अमेरिका)। अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के 64 वर्षीय पिता की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है अजय देवगन की फिल्म मैदान, पढ़ें स्पोर्ट ड्रामा की पूरी जानकारी

उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। मिनाज (38) का वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है। उनका जन्म त्रिनिदाद में हुआ था, लेकिन वह न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी हैं। मिनाज ने अभी तक अपने पिता के निधन पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़