#20YearsOfMovieMagic | Harry Potter है दुनिया की सबसे सफल मूवी सीरीज, जानें फिल्म से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

Harry Potter
रेनू तिवारी । Nov 8 2021 1:28PM

हैरी पॉटर हॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म की सफलता के बाद एक के बाद एक कड़ियां बनायी गयी और सभी पूरे विश्वभर में मशहूर हुई। फिल्म को कई भाषाओं में डब करके लोगों तक पहुंचाया गया।

हैरी पॉटर हॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म की सफलता के बाद एक के बाद एक कड़ियां बनायी गयी और सभी पूरे विश्वभर में मशहूर हुई। फिल्म को कई भाषाओं में डब करके लोगों तक पहुंचाया गया। आज भी बहुत चाव से लोग ये फिल्म देखते हैं। अब तक हैरी पॉटर के 7 पार्ट आ चुके हैं। हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखक जेके राउलिंग द्वारा लिखित सात काल्पनिक उपन्यासों की एक सीरीज है। सीरीज को मुख्य रूप से डेविड हेमैन द्वारा निर्मित किया गया है। सीरीज में तीन मुख्य पात्र है जिसने चारों और फिल्म की कहानी बुनी गयी है। तीन प्रमुख पात्रों के रूप में डैनियल रैडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एम्मा वाटसन को तारे (हैरी पॉटर, रॉन वीस्ली और हर्मियोन ग्रेंजर) है। आइये अब आपको बातते हैं हैरी पॉटर फिल्म के बारे में 5 फेक्ट-

इसे भी पढ़ें: ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं! राधिका मदान की फिल्म कुत्ते की शूटिंग शुरू

यह फिल्म के सात पार्ट है जिसके सभी हिस्सों में अलग अलग कहानी है-

Harry Potter and the Philosopher's Stone (2001)

Harry Potter and the Chamber of Secrets (2002)

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban (2004)

Harry Potter and the Goblet of Fire (2005)

Harry Potter and the Order of the Phoenix (2007)

Harry Potter and the Half-Blood Prince (2009)

Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 1 (2010)

Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 2 (2011)

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ भारतीय अंदाज में US में मनायी दिवाली, निक जोनास का ये पोस्ट दिल जीत लेगा

हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखक जेके राउलिंग द्वारा लिखित सात काल्पनिक उपन्यासों की एक सीरीज है। उपन्यास एक युवा जादूगर, हैरी पॉटर और उसके दोस्तों हर्मियोन ग्रेंजर और रॉन वीसली के जीवन का वर्णन करते हैं, जो सभी हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री के छात्र हैं।

मुख्य कहानी आर्क लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के खिलाफ हैरी के संघर्ष से संबंधित है, जो एक काला जादूगर है, जो अमर बनने का इरादा रखता है। वह जादूगर के पहले से मौजूद साम्राज्य को उखाड़ फेंकता है और सभी जादूगरों और मुगलों (गैर-जादुई लोगों) को अपने अधीन कर लेता है।

जेके राउलिंग का पहला उपन्यास हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन का 26 जून 1997 को विमोचन किया गया जिसके लॉन्च होने के बाद इसे पुस्तकों को दुनिया भर में अपार लोकप्रियता, सकारात्मक समीक्षा और व्यावसायिक सफलता मिली है। उन्होंने व्यापक वयस्क दर्शकों के साथ-साथ युवा पाठकों को भी आकर्षित किया है और उन्हें अक्सर आधुनिक युवा वयस्क साहित्य की आधारशिला माना जाता है।

फिल्मों की पटकथा स्टीव क्लोव्स द्वारा लिखी गई थी। इस पूरी सीरीज को बनाने में 11 साल का समय लगा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़