House of the Dragon Season 3 Release | वेस्टरोस में टार्गेरियन गृहयुद्ध की वापसी, जानें भारत में कब और कहाँ देखें पहला एपिसोड

House of the Dragon
Instagram
रेनू तिवारी । Jun 22 2026 1:48PM

दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों और फैंटेसी सीरीज के दीवानों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है। मशहूर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) का लोकप्रिय प्रीक्वल 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) अपने तीसरे सीजन के साथ शानदार वापसी कर रहा है।

दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों और फैंटेसी सीरीज के दीवानों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है। मशहूर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) का लोकप्रिय प्रीक्वल 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) अपने तीसरे सीजन के साथ शानदार वापसी कर रहा है। दूसरे सीजन की ब्लॉकबस्टर और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं के बाद, इस नए सीजन में टार्गेरियन राजवंश का गृहयुद्ध (Targaryen Civil War) और अधिक हिंसक रूप लेने वाला है। दोनों पक्ष 'आयरन थ्रोन' (Iron Thron) पर कब्जे के लिए एक खूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें: Zakir Khan का नया कॉमेडी शो ‘पापा यार’ जल्द होगा नेटफ्लिक्स पर रिलीज, टीजर में पिता संग दिखे 'सख्त लौंडा'

दो साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म

साल 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह शो HBO के सबसे सफल और बड़े शोज में से एक रहा है। हालांकि, सीजन 3 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मेकर्स को बड़े स्तर पर युद्ध के दृश्यों को फिल्माने, भव्य सेट्स तैयार करने और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर काम करने में लगभग दो साल का समय लग गया, जिसके बाद अब यह सीरीज स्क्रीन पर लौट रही है।

इसे भी पढ़ें: Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट

सीजन 3 में होंगे केवल 8 एपिसोड: कहानी होगी और भी चुस्त

पिछले सीजन की तरह ही सीजन 3 को भी आठ एपिसोड के फॉर्मेट में समेटा गया है। शो के निर्माता रयान कोंडल ने स्पष्ट किया है कि सीजन 1 के 10-एपिसोड वाले फॉर्मेट को बदलकर छोटा फॉर्मेट इसलिए अपनाया गया है ताकि कहानी ज्यादा कसी हुई, तेज और केंद्रित रहे।

अमेरिका में यह शो 21 जून को शुरू हो चुका है, जबकि भारत में यह 22 जून (सोमवार) से लाइव हो गया है। इसके एपिसोड हर हफ्ते जारी किए जाएंगे, जिसका फिनाले एपिसोड 9 अगस्त (भारत में 10 अगस्त) को प्रसारित होगा।

हाउस ऑफ़ द ड्रैगन सीज़न 3 एपिसोड शेड्यूल

21 जून: एपिसोड 1

28 जून: एपिसोड 2

5 जुलाई: एपिसोड 3

12 जुलाई: एपिसोड 4

19 जुलाई: एपिसोड 5

26 जुलाई: एपिसोड 6

2 अगस्त: एपिसोड 7

9 अगस्त: एपिसोड 8

हाउस ऑफ़ द ड्रैगन सीज़न 3 कहाँ देखें

अमेरिका में दर्शक इस सीरीज़ को HBO Max पर स्ट्रीम कर सकते हैं या HBO पर देख सकते हैं। भारत में, नया सीज़न 22 जून से JioHotstar पर उपलब्ध होगा।

भारत में 'हाउस ऑफ़ द ड्रैगन 3' के एपिसोड किस समय रिलीज़ होंगे?

एपिसोड हर रविवार रात 9 बजे ET पर HBO और HBO Max पर रिलीज़ होंगे। भारतीय दर्शकों के लिए, इसका मतलब है हर सोमवार सुबह 6:30 बजे IST, जब हर नया एपिसोड JioHotstar पर उपलब्ध होगा। 

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

All the updates here:

अन्य न्यूज़