रोक्को से मिलने लंदन पहुंची पॉप क्वीन मडोना

[email protected] । Apr 8 2016 3:37PM

पॉप क्वीन मडोना अपने सबसे बड़े पुत्र रोक्को से मिलने आज सुबह लंदन पहुंची। खबर के अनुसार, पूर्व पति गाय रिची के साथ 15 वर्षीय बच्चे के संरक्षण को लेकर हुए विवाद को लेकर वह लंदन पहुंची।

लंदन। पॉप क्वीन मडोना अपने सबसे बड़े पुत्र रोक्को से मिलने आज सुबह लंदन पहुंची। खबर के अनुसार, पूर्व पति गाय रिची के साथ 15 वर्षीय बच्चे के संरक्षण को लेकर हुए विवाद को लेकर वह लंदन पहुंची। काली पोशाक पहने मडोना लंदन के हैथ्रो हवाईअड्डे पर पहुंची थी। खबर के मुताबिक, चार बच्चों की 57 वर्षीय मां मडोना रोक्को को फिर से स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए ब्रिटेन पहुंची है। क्रिसमस से पहले अपनी मां से अलग होने के बाद से रोक्को अपने फिल्मकार पिता और उनकी नयी पत्नी जैकी के साथ लंदन में रह रहा है।

खबर के मुताबिक, वह कथित तौर पर ब्रिटेन की राजधानी में सामान्य पारिवारिक जीवन बिताना चाहता है। पिछले महीनें, लंदन में उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने मडोना और रिची के बीच पुत्र को लेकर चार महीने से जारी लड़ाई को खत्म करते हुए रोक्को के बचपन को खुशहाल बने रहने देने को कहा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़