प्रिंस हैरी, मेगन मर्केल शाही परिवार की अग्रिम भूमिकाओं से अलग हए

harry

प्रिंस हैरी, मेगन मर्केल शाही परिवार की अग्रिम भूमिकाओं से औपचारिक रूप से अलग हो गए है। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की ये पदवी कायम रहेगी लेकिन वे इनका सक्रिय रूप से इस्तेमाल नहीं करेंगे और एक अप्रैल से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का औपचारिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मंगलवार को शाही परिवार की भूमिकाओं से स्वयं को औपचारिक रूप से अलग कर लिया। यह दंपत्ति अमेरिका में बस गया है और आर्थिक रूप से स्वतंत्र है। हैरी और उनकी पत्नी ने इस साल की शुरुआत में शाही परिवार से अलग होने की घोषणा की थी। बर्मिंघम पैलेस के साथ हुए समझौते के तहत उनके पास 12 महीने का संक्रमण काल होगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस : अंतिम संस्कार के लिए अब तीन ही लोग एकत्र हो पाएंगे

इस दौरान वे शाही परिवार की अग्रणी भूमिका में लौट सकते हैं। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की ये पदवी कायम रहेगी लेकिन वे इनका सक्रिय रूप से इस्तेमाल नहीं करेंगे और एक अप्रैल से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का औपचारिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़