प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार सिटाडेल की शूटिंग पूरी की, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

Priyanka Chopra
ANI

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सिटाडेल सीरीज की शूटिंग पूरी की।प्रियंका (36) पिछले साल जनवरी से सिटाडेल पर काम कर रही थीं। उन्होंने अटलांटा में शूटिंग खत्म होने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। अभिनेत्री ने लिखा, आखिरकार शूटिंग पूरी हुई।इस मुश्किल कार्य को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। धन्यवाद अटलांटा। फिर मिलते हैं।

मुंबई।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को बताया कि उन्होंने अमेजन ऑरिजनल पर आने वाली सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर ली है जिसका निर्माण एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशकों एंथनी और जो. रूसो ने किया है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म Rashtra Kavach Om के प्रमोशन के दौरान Aditya Roy Kapur ने फैंस को किया इम्प्रेस, देखें तस्वीरें

प्रियंका (36) पिछले साल जनवरी से सिटाडेल पर काम कर रही थीं। उन्होंने अटलांटा में शूटिंग खत्म होने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। अभिनेत्री ने लिखा, आखिरकार शूटिंग पूरी हुई। इस मुश्किल कार्य को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। धन्यवाद अटलांटा। फिर मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़