हॉलिवुड सिंगर देह व्यापार तस्करी में पाया गया दोषी, महिलाओं और बच्चों के साथ करता था दुष्कर्म

R. Kelly found guilty of racketeering in sex trafficking case

गायक आर. केली देह व्यापार तस्करी मामले में दोषी करार पाई गई है।अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया।

न्यूयॉर्क। गायक आर. केली को सोमवार को देह व्यापार तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया। केली पर कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार के आरोपों लग रहे थे। केली संगीत की शैली ‘रिद्म एंड ब्लूज़’ या ‘आर एंड बी’ के गायक हैं। ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुष और पांच महिलाओं की ‘ज्यूरी’ ने केली (54) को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया। इस दौरान केली अदालत में मुंह पर मास्क नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म ‘जंगल क्रूज़’

केली और दो अन्य लोगों पर शिकागो में लंबित एक अलग संघीय मामले में भी आरोप तय किए गए हैं। केली को ‘मैन’ अधिनियम का उल्लंघन करने और आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया गया। मैन कानून किसी को राज्य से बाहर ले जाने और अनैतिक काम करवाने से संबंधित है। केली को 20 साल तक की कैद हो सकती है। सजा का ऐलान चार मई को किया जाएगा। केली के वकील डेवरॉक्स कैनिक ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़