दक्षिण अफ्रीकी सिनेमा जगत के भारतीय मूल के दिग्गज मूसा मूसा का निधन

South African Indian cinema mogul Moosa passes away
[email protected] । Jun 26 2018 11:47AM

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय फिल्मों को लोकप्रियता दिलाने वाले सिनेमा जगत के दिग्गज मूसा मू सा का इंतकाल हो गया। वह 75 साल के थे। रविवार को एक सर्जरी के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय फिल्मों को लोकप्रियता दिलाने वाले सिनेमा जगत के दिग्गज मूसा मू सा का इंतकाल हो गया। वह 75 साल के थे। रविवार को एक सर्जरी के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उन्हें कल सुपुर्द- ए- खाक किया गया। मूसा को 2007 में दक्षिण अफ्रीका फिल्म एंड टेलीविजन इंडस्ट्री लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

दुनिया भर से प्रशंसकों ने मूसा को श्रद्धांजलि दी है। परिवार के सदस्य और उनके दोस्त याद करते हैं कि कैसे मूसा ने एवलॉन ग्रुप के पारिवारिक सिनेमा कारोबार को आगे बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय के स्वामिम्व वाला यह पहला और एक मात्र सिनेमा समूह था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़