सेंट लुइस के फैमस रैपर की गोली मारकर हत्या, ‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ सॉन्ग से हुए थे फेमस

Huey

सेंट लुइस के रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है जिसे प्रशंसक ह्यूई के नाम से जानते हैं। किनलोच के रहने वाले इस रैपर को ‘‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ गीत के लिए जाना जाता है।

किनलोच। ह्यूई के नाम से पहचान पाने वाले अमेरिका के सेंट लुइस शहर के एक रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। सेंट लुइस काउंटी पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घटी। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है जिसे प्रशंसक ह्यूई के नाम से जानते हैं। किनलोच के रहने वाले इस रैपर को ‘‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ गीत के लिए जाना जाता है। इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर पांच करोड़ से अधिक बार देखा गया।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर इयान होम का 88 वर्ष के उम्र में निधन, मशहूर फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में कर चुके है काम

गोलीबारी में घायल हुआ 21 वर्षीय युवक अस्पताल में भर्ती है। उसे जानलेवा चोटें नहीं आयी हैं। पुलिस ने बताया कि जब गोलीबारी हुई तो वहां 10 अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में भी नहीं बताया। उन्होंने किसी संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़