सिंगिंग की दुनिया में टेलर स्विफ्ट का जलवा बरकरार, MTV अवॉर्ड्स में हासिल किए चार खिताब

taylor swift
ANI Image

एमटीवी ईएमए कार्यक्रम में सिंगर टेलर स्विफ्ट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्षों से फैंस के दिलों पर राज कर रही टेलर स्विफ्ट ने अवॉर्ड प्रोग्राम में चार पुरस्कारों पर कब्जा जमाया है। पुरस्कार मिलने का मुख्य कारण उन्होंने अपने फैंस को बताया है।

डसेलडोर्फ। रविवार को संपन्न एमटीवी ईएमए कार्यक्रम में टेलर स्विफ्ट ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ वीडियो और सर्वश्रेष्ठ लंबे वीडियो सहित चार ट्रॉफी अपने नाम की। स्विफ्ट ने डसेलडोर्फ में हुए इस पुरस्कार समारोह में अपनी आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्ज की।

पहले पुरस्कार को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, “पुरस्कार के लिए मेरे प्रशंसक ही एकमात्र कारण हैं।” स्विफ्ट का वर्तमान में नया एल्बम “मिडनाइट्” धूम मचा रहा है। डेविड गुएटा और बेबे रेक्सा ने “आई एम गुड (ब्लू)” गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।

रेक्सा ने कहा कि हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह टिकटॉक पर इतना लोकप्रिय होने वाला है। और यहां हम इसे पेश कर रहे हैं।’’ उन्होंने अपना पुरस्कार यूक्रेन के लोगों और ईरान की महिलाओं को समर्पित किया। यूक्रेन फरवरी के आखिरी सप्ताह से रूस के हमलों का सामना कर रहा है वहीं ईरान में महिलाओं ने हिजाब के खिलाफ आवाज उठाई है। इस साल का कार्यक्रम नवविवाहित रिया ओरा और ताएका वेट्टी ने संचालित किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़