Mission Impossible की अगली फिल्म में काम करना चाहती है वनीसा किर्बी

Vanessa Kirby would not mind returning for next Mission Impossible
प्रतिरूप फोटो
[email protected] । Jul 25 2018 5:39PM

भिनेत्री वनीसा किर्बी ने फिल्म ‘‘मिशन : इम्पॉसिबल - फालआउट’’ में एक चरित्र निभाना काफी पसंद किया क्योंकि यह भूमिका फिल्म ‘‘द क्राउन’’ में प्रिंसेस मार्गेरेट के पात्र से काफी अलग थी।

पेरिस। अभिनेत्री वनीसा किर्बी ने फिल्म ‘‘मिशन : इम्पॉसिबल - फालआउट’’ में एक चरित्र निभाना काफी पसंद किया क्योंकि यह भूमिका फिल्म ‘‘द क्राउन’’ में प्रिंसेस मार्गेरेट के पात्र से काफी अलग थी। वनीसा ने साथ ही कहा कि यदि उन्हें एक मौका मिला तो वह इसके सीक्वेल में काम करना पसंद करेंगी। फिल्म में किर्बी के पात्र का नाम व्हाइट विडो हैं जो एक प्रभावशाली ब्रिटिश सोशलाइट है और जिसका एक गुप्त एजेंडा है। किर्बी ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे वह एक अस्पष्ट चरित्र के तौर पर दिखा।

मैं हमेशा से ही ऐसे लोगों का चरित्र निभाना चाहती थी जो किसी तरह से असामान्य और अप्रत्याशित हैं। मैंने ऐसा मार्गेरेट के बारे में महसूस किया और मुझे लगा कि उसे लेकर मैं काफी सौभाग्यशाली थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसके (व्हाइट विडो के) साथ कुछ गैर परंपरागत करना चाहती थी। मैं चाहती थी कि पात्र की पर्दे पर रहस्यमयी उपस्थिति हो। आप देखकर आश्वस्त नहीं होंगे कि वह किसकी ओर है और वह किस पल क्या करेगी।

‘‘फालआउट’’ किर्बी के पात्र के लिए अगली फिल्म में वापसी की काफी संभावना छोड़ता है और 31 वर्षीय अभिनेत्री इसको लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट विडो में काफी कुछ ऐसा है जो अभी सामने आना बाकी है। ‘द क्राउन’ में मैंने वापसी करना काफी पसंद किया क्योंकि जब आप कोई चरित्र पर काम करते हैं आपको उसमें गहरायी तक उतरने का मौका मिलता है। आप चीजों के साथ आगे जाना चाहते हैं जिसे आप रोमांचित पाते हैं, मुझे वह काफी पंसद आया।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़