नाइजीरिया में बाढ़ से 100 लोगों की मौत: राहत एजेंसी

100-dead-in-floods-in-nigeria-rescue-agency
[email protected] । Sep 18 2018 6:03PM

नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़ से अब तक 10 राज्यों में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। देश की मुख्य राहत एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लोकोजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में आई भयानक बाढ़ से अब तक 10 राज्यों में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। देश की मुख्य राहत एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। देश में हुई भारी बारिश से नाइजर और बेन्यू नदी का पानी अपने तटों को लांघकर खेतों और सड़कों पर भर गया है। बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के सनी दाती ने एएफपी को बताया, ' हमने चार राज्यों कोगी, डेल्टा, अनाम्ब्रा और नाइजर में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।' इसके अलावा आठ राज्यों पर भी नजर रखी जा रही है जो बाढ़ से प्रभावित 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़