जापान में तूफान की वजह से तोक्यो हवाई अड्डे पर फंसे 17000 यात्री

17000-passengers-stranded-at-tokyo-airport-due-to-storm-in-japan
[email protected] । Sep 10 2019 11:07AM

हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे। मियाहारा ने बताया, ‘‘यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।’’

तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और तोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे।  एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए।

इसे भी पढ़ें: शक्तिशाली Faxai तूफान से जापान में मचा कहर, लगभग 3 लाख घरों की बिजली गुल

हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे। मियाहारा ने बताया, ‘‘यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।’’

इसे भी पढ़ें: विश्व चैंपियनशिप में जीत के बाद बोली सिंधु- विदेशी कोच के सुझावों से खेल में मदद मिली

तोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा का नरीता हवाई अड्डा टायफून फैक्शई की चपेट में आ गया जिससे विमानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ। हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़