वुहान गई एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 भारतीय पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में किए गए भर्ती

वंदे भारत मिशन

वंदे भारत मिशन के तहत वुहान की उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये है।अधिकारियों ने कहा कि जिन 19 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है,उनके अतिरिक्त 39 की जांच में एंटीबॉडी का पता चला है।सभी भारतीय यात्रियों को विमान यात्रा करने की इजाजत देने से पहले दो बार कोरोना वायरस की जांच करानी होती है।

बीजिंग।वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत नयी दिल्ली से चीनी शहर वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। उधर, भारत ने सोमवार को 13 नवंबर से चीन के लिए चार और ऐसी उड़ानें संचालित करने की घोषणा की। गत 30 अक्टूबर को पिछले कुछ महीने में भारत से चीन के लिए संचालित छठी और वुहान के लिए पहली उड़ान में नयी दिल्ली से 277 भारतीय आये और वापसी में 157 भारत लौटे। यहां भारतीय दूतावास ने घोषणा की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत के इस बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया दिल्ली से चार उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27नवंबर और चार दिसंबर को रवाना होंगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में आज मतदान जारी, अब तक 10 करोड़ लोग कर चुके हैं वोट

अधिकारियों ने कहा कि जिन 19 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके अतिरिक्त 39 की जांच में एंटीबॉडी का पता चला है। सभी भारतीय यात्रियों को विमान यात्रा करने की इजाजत देने से पहले दो बार कोरोना वायरस की जांच करानी होती है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित पाये गये लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़