International Olympic Day 2026: क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका पूरा History और इस साल की खास Theme

हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद ओलंपिक खेलों और समग्र रूप से खेल की भावना का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ लाना है।
ओलंपिक एक वैश्विक इवेंट है, जोकि दुनियाभर के एथलीट्स को अपने स्किल्स को आजमाने के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है। इसको समर ओलंपिक और विंटर ओलंपिक में बांटा गया है। इसमें 200 से अधिक देश 400 से ज्यादा खेलों में पार्टिसिपेट करते हैं। हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद ओलंपिक खेलों और समग्र रूप से खेल की भावना का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ लाना है। 23 जून का दिन विश्व भर में ओलंपिक मूवमेंट की स्थापना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
इतिहास
साल 1894 में एच.सी.ई बैरॉन द्वारा ओलंपिक मूवमेंट की स्थापना की गई थी। साल 1894 में 23 जून का दिन ओलंपिक दिवस मनाने के लिए चुना गया था। इंटरनेशनल ओलंपिक डे की शुरूआत की बात की जाए, तो यह दिन साल 1948 में जोर्जियोस डेमेत्रियोस के आदेश पर शुरू हुआ था। साल 1948 को इंग्लैंड के लंदन शहर में ओलंपिक आंदोलन की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर ओलंपिक दिवस की स्थापना हुई थी।
महत्व
इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य ओलंपिक के महत्व और उसकी जरूरत को बढ़ावा देना है। इस मौके पर कई देशों में खेल कार्यक्रम, सेमिनार, मैराथन, खेलों के प्रदर्शन, फिटनेस कार्यक्रम और खेल सम्मान समारोह आदि आयोजित किया जाता है। इस दिन के मौके पर लोग ओलंपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं और इस खेलों के महत्व को समझने की कोशिश करते हैं।
थीम
हर साल ओलंपिक दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार की थीम 'You Can Do This! Let's Move' रखी गई है।
अन्य न्यूज़















