यमन में पिछले 48 घंटों में हुई बमबारी में 22 की मौत : संयुक्त राष्ट्र

22-killed-in-bomb-blasts-in-yemen-in-48-hours
[email protected] । Mar 12 2019 11:33AM

हाल ही में अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया था।

सना। उत्तरी यमन में पिछले 48 घंटों में हुए हमलों में 12 बच्चों और 10 महिलाओं की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि इन हमलों को किसने अंजाम दिया, लेकिन हुती विद्रोहियों के मीडिया संगठनों का आरोप है कि बमबारी के पीछे सऊदी नीत गठबंधन का हाथ है। सऊदी नीत गठबंधन यमन सरकार की ओर से विद्रोहियों से लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ी मुश्किलें, व्हाइट हाउस करेगा H1B वीजा में बड़ा बदलाव

हाल ही में अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया था। अमेरिकी सदन ने 177 के मुकाबले 248 मतों से ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रपति को 30 दिनों के भीतर ‘‘यमन से अमेरिकी सशस्त्र बलों को हटाना होगा।’’ यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। विधेयक के पक्ष में 18 रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया था।

इसे भी पढ़ें: यमन युद्ध में सऊदी अरब को दी जाने वाली अमेरिकी मदद खत्म की

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़