Putin का यार, NATO का गद्दार, हंगरी की हमले की धमकी से खिसक गई 30 देशों के पैरों तले जमीन

NATO
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Sep 2 2023 3:35PM

हंगरी को नाटो का एक अहम सदस्य माना जाता है। लेकिन जंग की शुरुआत से हंगरी यूक्रेन को विध्वंसक हथियार देने के खिलाफ रहा है। लेकिन जैसे-जैसे अब युद्ध लंबा खिंच रहा है तो हंगरी का सब्र जवाब देता जा रहा है।

नाटो में एक बहुत बड़ी फूट की खबर है। नाटो के एक देश ने बगावत तक कर डाली है। ये बहुत बड़ा झटका नाटो के लिए भी है। जेलेंस्की और अमेरिका के लिए भी ये झटका है वहीं रूस के लिए बड़ी राहत की खबर है। नाटो देश हंगरी ने बगावत कर दी है। हंगरी ने जर्मनी पर धमकी तक दे दी है। हंगरी को नाटो का एक अहम सदस्य माना जाता है। लेकिन जंग की शुरुआत से हंगरी यूक्रेन को विध्वंसक हथियार देने के खिलाफ रहा है। लेकिन जैसे-जैसे अब युद्ध लंबा खिंच रहा है तो हंगरी का सब्र जवाब देता जा रहा है। उसने अपने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था का ठीकड़ा नाटो के सिर पर फोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: भविष्य के युद्धों की दशा-दिशा बदलने जा रहा है America, रोबोट लड़ाके छुड़ाएंगे Russia-China जैसे दुश्मनों के छक्के

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बेन ने बयान में कहा है कि अगर हंगरी की ऊर्जा सप्लाई पर हमला हुआ तो इसके गंभीर नतीजे देखने को मिलेंगे। 18 महीने की जंग में ये तो तय हो चुका है कि यूक्रेन रूस से किसी भी हालत में युद्ध नहीं जीत पाएगा। अगर नाटो देश अमेरिका और जर्मनी इसी तरह अंधाधुंध अरबों डॉलर डॉलर के हथियार यूक्रेन को देते रहे तो मजबूरी में हंगरी रूस की तरफ से जंग करेगा और जर्मनी पर हमला कर देगा।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की कब्जाई जमीन पर पुतिन करा रहे चुनाव, भौगोलिक रूप से रूस के लिए क्यों अहम हैं ये राज्य

हंगरी का साफ कहना है कि रूस पर कड़े प्रतिबंधों के चलते हंगरी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि एडवांस से एडवांस हथियार देने के बाद भी यूक्रेन युद्ध का कोई भी हल नहीं निकलता दिखाई दे रहा है। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर आर्बन ने अपने बयान में ऐसी कई बातें कहीं जो नाटो को बुरी लग सकती है। उन्होंने कहा कि पूरा नाटो मिलकर भी रूस को हरा नहीं पाएगा। बाइडेन को हटाकर ट्रंप आएंगे तभी युद्ध रुक सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़