यूनान की जेल में 13 महीने बिताने के बाद 5 भारतीय वापस लौटे

5-indians-returned-after-spending-13-months-in-the-prison-in-greece

इन पांच नाविकों में से एक ने यहां मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने बेटी को अंतिम बार तब देखा था जब वह चार महीने की थी।

मुम्बई। एक मालवाहक जहाज के चालक दल के पांच भारतीय सदस्य यूनान की जेल में 13 महीने बिताने के बाद रविवार को मुम्बई लौट आये। यह लोग मालवाहक जहाज ‘एम वी एंड्रोमेडा’ पर सवार थे जो दिसम्बर 2017 में साइप्रस से लीबिया के लिए रवाना हुआ था। हालांकि जनवरी 2018 में यूनान पहुंचने पर अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री ले जाने के आरोप में जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए ईसाइयों के शव लीबिया में बरामद

इन पांच नाविकों में से एक ने यहां मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने बेटी को अंतिम बार तब देखा था जब वह चार महीने की थी। ‘‘अब वह दो साल की हो गई है और चलने लगी है। मैं उसे इतनी बड़ी होते देखने के लिए यहां नहीं था।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़