5000 भारतीयों को बनाया गुलाम, अपने ही देश पर हमला के लिए किया मजबूर, गुस्से में जयशंकर

Indians
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Apr 6 2024 7:34PM

कंबोडिया में भारतीयों को जबरन साइबर स्लेवरी या साइबर फ्रॉड के दलदल में धकेले जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने रोजगार के मकसद से कंबोडिया जाने को लेकर एक अडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट में बताया गया है कि बीते दिनों ध्यान में आया है कि आकर्षक जॉब के अवसरों के लालच में आकर भारतीय मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं।

भारत के हजारों लोगों से भारत पर ही हमला करवाया जा रहा है। एक देश ने भारत के पांच हजार लोगों को साइबर गुलाम बना लिया है। यह देश भारत के लोगों का इस्तेमाल भारत में ही बैठे लोगों के को लूटने के लिए कर रहा है। भारत में बैठे कई लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं। दरअसल, दक्षिण पूर्ण एशिया में कंबोडिया नामक देश है। कंबोडिया में लगभग 5000 भारतीय लोग फंसे हुए हैं। में भारतीय लोगों को जबरन कंबोडिया में रखा जा रहा है और इन्हीं लोगों को भारत में साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गलत किया तो मिलेगा करारा जवाब, जयशंकर ने बीजेपी ही नहीं PoK पर पाकिस्तान को बताया पूरे देश का मिजाज

कंबोडिया में भारतीयों को जबरन साइबर स्लेवरी या साइबर फ्रॉड के दलदल में धकेले जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने रोजगार के मकसद से कंबोडिया जाने को लेकर एक अडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट में बताया गया है कि बीते दिनों ध्यान में आया है कि आकर्षक जॉब के अवसरों के लालच में आकर भारतीय मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। इसके बाद इन भारतीय नागरिकों को आर्थिक स्कैम और दूसरी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आगे यह अडवाइजरी कहती है कि जो भारतीय नागरिक जॉब के लिए कंबोडिया जाना चाहते हैं, वे ऐसा सिर्फ अधिकृत एजेंट्स के जरिए ही जाएं। इसके साथ ही कंबोडिया

में संभावित एंप्लॉयर की पूरी तरह जांच भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: RAW Agents in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादियों को आखिर कौन चुन-चुनकर लगा रहा ठिकाने? ब्रिटिश अखबार का दावा- PM मोदी देते हैं ऑर्डर!

5,000 भारतीयों को उनकी इच्छा के खिलाफ ना सिर्फ वहां रहने को मजबूर किया जा रहा है बल्कि उन्हें जबरन साइबर धोखाधड़ी के काम में धकेला जा रहा है। बीते दिनों एक खबर में यह दावा किया गया था। बीते दिनों विदेश मंत्रालय ने बताया था कि बताया था कि उसने कंबोडियन अथॉरिटीज के साथ मिलकर ऐसे 250 भारतीयों को रेस्क्यू भी किया है, जिनसे जबरन साइबर फ्रॉड करवाया जा रहा है और इनमें से 75 लोगों को पिछले तीन महीनों में ही रेस्क्यू किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़