संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूसी हमले में मारे गये यूक्रेन के 596 आम नागरिक

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक 596 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,067 लोग घायल हुए हैं।
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक 596 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,067 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से रविवार को बताया गया कि मारे गए लोगों में से 43 और घायलों में 57 बच्चे शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में अमेरिकी पत्रकार की गोली रूसी सेना ने की मारकर हत्या! पुलिस ने दी जानकारी
कार्यालय ने बताया कि ज्यादातर नागरिकों की मौत भारी गोलाबारी और मिसाइल हमले के कारण हुईं।
अन्य न्यूज़














