श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद सेबेस्टियन गिरजाघर में दिखा भयानक मंजर

after-the-bombings-in-sri-lanka-terrible-terrain-in-sebastian-cathedral-church

यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का कहना है कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं। यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत है। अधिकारियों ने बताया कि सिलसिलेवार तरीके से तीन गिरजाघरों और तीन पांच सितारा होटल में हुए धमाकों में रविवार को 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में पश्चिम तटीय शहर नेगेम्बो का सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर तबाह हो गया। यहां के एक उच्च पदस्थ पादरी का कहना है कि गिरजाघर की दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े फैले हुए हैं। यहां तक कि गिरजाघर से लगती सड़क की भी यही हालत है। अधिकारियों ने बताया कि सिलसिलेवार तरीके से तीन गिरजाघरों और तीन पांच सितारा होटल में हुए धमाकों में रविवार को 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सरकार ने बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

कोलंबो के आर्चडायोसिस के सोशल कम्युनिकेशन निदेशक फादर एडमंड तिलकरत्ने ने बताया कि यह विस्फोट ईस्टर पार्थनासभा के बाद हुई। गिरजाघर के क्षेत्र में विस्फोट के बाद 30 शव पड़े हुए थे। उन्होंने सीएनएन को बताया कि ईस्टर के अवसर पर करीब एक हजार लोग यहां आए थे क्योंकि यह एक खास दिन है। कई लोग गांवों से आए थे। यह गिरजाघर 1946 में बना था। कैथोलिक चर्च इतिहास में सेंट सेबेस्टियन को शहीद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ भारत का विकास सहयोग राजनीतिक समझ की नींव पर आधारित: राजदूत

कोलंबो के आर्चबिशप ने मांग की है कि इस विस्फोट के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कोलंबो में शंगरीला होटल में भी विस्फोट हुआ। होटल ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना से सदमे में है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़