भारत को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाला देश घोषित करे अमेरिका, पाक समर्थक डेमोक्रेटिक सांसद ने प्रस्ताव पेश कर की मांग

ilhan omar
creative common
अभिनय आकाश । Jun 24 2022 3:15PM

इल्हान उमर के इस प्रस्ताव में अमेरिका के विदेश मंत्रालय से गुजारिश की गई है। प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका का विदेश मंत्रालय भारत को एक ऐसा देश घोषित करे जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है।

पाकिस्तान समर्थक मानी जाने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर ने अपने भारत विरोधी तेवर जारी रखते हुए  अमेरिकी सदन में अक प्रस्ताव पेश किया। इल्हान उमर के इस प्रस्ताव में अमेरिका के विदेश मंत्रालय से धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के लिए  भारत को विशेष रूप से चिंता वाला देश घोषित करने को मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका का विदेश मंत्रालय भारत को एक ऐसा देश घोषित करे जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है। इस प्रस्ताव को सांसद रशीदा तालिव और जुआन वर्गास का भी समर्थन हासिल है।  बता दें कि उमर ने हाल में पाकिस्तान के के विदेश मंत्री से धार्मिक दौरा कर चुकी कब्जे वाले कश्मीर का भी दौरा किया था। ये प्रस्ताव पेश करने वाली अमेरिका की मुस्लिम महिला सांसद दुनिया भर में 'इस्लामोफोबिया' से जुड़े मामलों पर अपनी राय देने के लिए मशहूर हैं। इल्हान उमर को स्वघोषित तौर पर पूरी दुनिया के मुस्लिमों के मानवाधिकारों का सबसे बड़ा रक्षक माना जा सकता है। इसके साथ ही उनके बयानों की वजह से वो कभी अपने ही देश के राजनेताओं तो कभी सरकार के लिए भी मुसीबत का सबब बन जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम समूह ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने के लिए महिला सांसद की सराहना की

कौन है इल्हान उमर ?

40 साल की इल्हान सोमालियाई अमेरिकी राजनेता हैं जो साल 2019 से मिनिसोटा में चुनाव जीतकर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में आई थी। वो अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम महिला सांसदों में से एक हैं। अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली वो पहली सोमालियाई अमेरिकी नागरिक भी हैं। मूल रूप से वो अफ्रीका की नागरिक रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम समूह ने की प्रस्ताव की सराहना

अमेरिका के एक मुस्लिम संगठन ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ (आईएएमसी) ने डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर द्वापा प्रस्ताव पेश करने के लिए सराहना की है। संगठन के अध्यक्ष सैयद अफजल अली ने कहा, ‘‘ यह देखना दुखद है कि जिस देश से हम प्यार करते है वह अपने सबसे कमजोर नागरिकों के साथ भेदभाव कर रहा है और कट्टरता, असहिष्णुता के मार्ग पर चल रहा है।’’ हालांकि, इस तरह के प्रस्ताव के पारित होने की उम्मीद न के बराबर है, खासतौर पर सांसद उमर के प्रतिशोधी रुख को देखते हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़