रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का जायजा लेने बांग्लादेश जाएंगे गुटेरेस

António Guterres will visit Bangladesh to take stock of situation Rohingya refugees
[email protected] । Jun 29 2018 2:38PM

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अंतोनियो गुटेरेस हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित और सम्मानजनक म्यामां वापसी के संबंध में जमीनी स्थिति का जायजा लेने अगले सप्ताह बांग्लादेश जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अंतोनियो गुटेरेस हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित और सम्मानजनक म्यामां वापसी के संबंध में जमीनी स्थिति का जायजा लेने अगले सप्ताह बांग्लादेश जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार हिंसा से बचने के लिए 25 अगस्त से अब तक त करीबन छह लाख अल्पसंख्यक रोहिंग्या शरणार्थी म्यामां के रखाइन प्रांत को छोड़कर जा चुके हैं। सेना ने इलाके में सैन्य अभियान छेड़ रखा है जिससे दुनिया का एक बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है। 

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि महासचिव एक जुलाई को विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के साथ संयुक्त यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 2017 के सबसे बड़े शरणार्थी विस्थापन से निपटने में बांग्लादेश की उदारता को और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा और अधिक प्रयास करने की जरूरत को रेखांकित करेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़