US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे

Australian PM Albanese
AI Generated

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की घोषणा के बाद, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे सभी के लिए खुला रखने का आह्वान किया है। अल्बनीज ने स्पष्ट किया कि यह अमेरिका का एकतरफा फैसला है और ऑस्ट्रेलिया से इसमें शामिल होने का कोई अनुरोध नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने का सोमवार को आह्वान किया और कहा कि अमेरिका ने इसकी नाकेबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया से सहायता का अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी।

अल्बनीज़ ने सोमवार को ‘नाइन नेटवर्क’ टेलीविजन से कहा, ‘‘हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह घोषणा रातोंरात की है और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है, हमें इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि बातचीत जारी रहे और फिर से शुरू हो। हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला हो। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़