टेक्सास के स्कूल में मारी गयी पाकिस्तानी किशोरी का शव कराची पहुंचा

Body of Pakistani Exchange Student Killed in Santa Fe School Shooting Arrives in Karachi
[email protected] । May 23 2018 3:34PM

कराची। टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में मारी गयी 17 वर्षीय पाकिस्तानी किशोरी का शव कराची शहर पहुंच गया जिसके बाद आज यहां नमाज-ए-जनाजा अदा की गयी। सांता फे हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में मारे गये 10 छात्रों और कर्मचारियों में सबिका भी शामिल थी। स्कूल में हमला करने का आरोप 17 वर्षीय दिमित्रिओस पगाउर्टिस पर लगाया गया है और उसे जनसंहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉन न्यूज ने खबर दी है कि नमाज-ए-जनाजा कराची के हकीम सईद ग्राउंड में अदा की गयी। उसे शाह फैसल कॉलोनी के अजीमपुरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। किशोरी का शव कराची हवाई अड्डे पर पहुंचा। कराची की साबिका अमेरिकी विदेश मंत्रालय की छात्रवृत्ति पर टेक्सास में सांता फे हाई स्कूल में पढ़ रही थी।

कराची। टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में मारी गयी 17 वर्षीय पाकिस्तानी किशोरी का शव कराची शहर पहुंच गया जिसके बाद आज यहां नमाज-ए-जनाजा अदा की गयी। सांता फे हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में मारे गये 10 छात्रों और कर्मचारियों में सबिका भी शामिल थी। स्कूल में हमला करने का आरोप 17 वर्षीय दिमित्रिओस पगाउर्टिस पर लगाया गया है और उसे जनसंहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉन न्यूज ने खबर दी है कि नमाज-ए-जनाजा कराची के हकीम सईद ग्राउंड में अदा की गयी। उसे शाह फैसल कॉलोनी के अजीमपुरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। किशोरी का शव कराची हवाई अड्डे पर पहुंचा। कराची की साबिका अमेरिकी विदेश मंत्रालय की छात्रवृत्ति पर टेक्सास में सांता फे हाई स्कूल में पढ़ रही थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़