नाइजर में बोको हराम के हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए

 Boko Haram

नाइजर में बोको हराम के हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी हमले की कड़ी निंदा की औरपीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। न्यूयॉर्क में उनके प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने इस जघन्य हमले पर खेद जताया।

नियामे। नाइजर के दक्षिण-पूर्व में जिहादी संगठन बोको हराम के हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए। नाइजर की सरकार ने सोमवार को बताया कि हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी और फिर भागने की कोशिश करने वाले हर शख्स पर गोली चलाने लगे। हमला शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार तक चला। डिफ्फा के गवर्नर इस्सा लेमाइन ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सैकड़ों घर नष्ट हो गए और कई लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोग परेशान हैं.... झाड़ियों और आसपास के गांवों में छुपे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने UN से पूछा, कब तब भारत को निर्णय प्रक्रिया ढांचे से अलग रखा जाएगा

नाइजर की सरकार ने 72 घंटे के शोक की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी हमले की कड़ी निंदा की औरपीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। न्यूयॉर्क में उनके प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने इस जघन्य हमले पर खेद जताया, जिसने डिफ्फा क्षेत्र में नगरपालिका और क्षेत्रीय चुनाव की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को बाधित कर दिया। नाइजर में रविवार को 220 से अधिक नगर पालिकाओं में स्थानीय चुनाव हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़