बुर्ज खलीफा भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा के रंगों से जगमगाया, देखें वीडियो

burj-khalifa-illuminated-with-tricolor-colors-on-india-s-71st-republic-day-watch-video
[email protected] । Jan 27 2020 6:36PM

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा के रंगों से जगमगाया गया।रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैंकड़ों प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत पवन कपूर ने अबू धाबी में भारतीय दूतावास के परिसर पर तिरंगा फहराया।

दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा के रंगों से जगमगाया गया। खलीज टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात आठ बजकर 10 मिनट पर बुर्ज खलीफा टावर को दो मिनट के लिए भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा के रंगों वाली रोशनी से नहला दिया गया। गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावस के अनुसार हजारों प्रवासी भारतीय दुनिया की इस सबसे बड़ी बिल्डिंग पर यह नजारा देखने पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: 13 साल की भारतीय लड़की 120 भाषाओं में गाती है गाना, जीता ग्लोबल अवार्ड

रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैंकड़ों प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत पवन कपूर ने अबू धाबी में भारतीय दूतावास के परिसर पर तिरंगा फहराया। दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत विपुल ने वाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण किया। बुर्ज खलीफा पर आस्ट्रेलिया के झंडे के रंगों को भी प्रदर्शित किया गया क्योंकि उस देश का भी राष्ट्रीय दिवस 26 जनवरी को ही था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़