चीन ने राष्ट्रीय रक्षा योजना में आधुनिक और उच्च-तकनीक वाली सेना बनाने पर दिया जोर

china-gives-emphasis-on-formation-of-modern-and-high-tech-army-in-national-defense-scheme
[email protected] । Jul 24 2019 2:28PM

चीन ने बुधवार को प्रकाशित हुई राष्ट्रीय रक्षा योजना में आधुनिक और उच्च-तकनीक से लैस सेना बनाने का खाका तैयार किया है। साथ ही उसने अमेरिका पर वैश्विक रणनीतिक स्थिरता के महत्व को कमतर करने का आरोप लगाया और ताइवान की आजादी को लेकर आगाह किया।

बीजिंग। चीन ने बुधवार को प्रकाशित हुई राष्ट्रीय रक्षा योजना में आधुनिक और उच्च-तकनीक से लैस सेना बनाने का खाका तैयार किया है। साथ ही उसने अमेरिका पर वैश्विक रणनीतिक स्थिरता के महत्व को कमतर करने का आरोप लगाया और ताइवान की आजादी को लेकर आगाह किया।

साल 2012 के बाद से पहले श्वेतपत्र में दुनिया की सबसे बड़ी सेना और बीजिंग की सैन्य महत्वाकांक्षाओं का दुर्लभ नजरिया पेश किया गया है। दस्तावेज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा रणनीतियों को समायोजित किया है और उसने ‘‘एकपक्षीय नीतियां’’ अपनाई हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में इमरान खान ने मुगल साम्राज्य का हवाला देते हुए विपक्ष पर कसा तंज

इसमें कहा गया है कि अमेरिका ने प्रमुख देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को भड़काया जिससे उसका रक्षा खर्च बढ़ा। अमेरिका के बाद चीन अपनी सेना पर सबसे अधिक खर्च करने वाला दूसरा देश है। इसने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसकी योजना 2019 में रक्षा खर्च में 7.5 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़