क्रिस्टीन लेगार्ड ने संभाला यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष का पदभार

christine-lagarde-starts-term-at-european-central-bank
[email protected] । Nov 1 2019 6:08PM

लगार्ड यूरोपीय केंद्रीय बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने एक कॉरपोरेट वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की।

फ्रैंकफर्ट एम मैन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पूर्व प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने शुक्रवार को यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। वह इटली के मारियो द्रागी का स्थान लेंगी। यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद, येस बैंक पांच प्रतिशत गिरा

लगार्ड यूरोपीय केंद्रीय बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने एक कॉरपोरेट वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की। वह आईएमएफ की प्रमुख बनने से पहले 2007 से 2011 तक फ्रांस की वित्त मंत्री भी थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़