अफ्रीकी मूल के कोलंबियाई नेता होंगे अमेरिका में देश के पहले अश्वेत राजदूत

Luis Gilberto Murillo
Google common license

अफ्रीकी मूल के कोलंबियाई नेता अमेरिका में देश के पहले अश्वेत राजदूत होंगे । राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए गुस्तावो पेट्रो ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब वह अगले महीने राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तब मुरिलो कोलंबिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक पद पर नियुक्त होंगे।

वाशिंगटन।अफ्रीकी मूल के कोलंबियाई नेता लुइस गिल्बर्टो मुरिलो को अमेरिका में कोलंबिया का राजदूत नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। वह अमेरिका में कोलंबिया के पहले अश्वेत राजदूत होंगे। राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए गुस्तावो पेट्रो ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब वह अगले महीने राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तब मुरिलो कोलंबिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक पद पर नियुक्त होंगे। मुरिलो (55) ने रूस में पढ़ाई की थी और एक अर्धसैनिक समूह द्वारा अपहरण किये जाने के बाद उन्होंने अपना देश छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: ऋषि सुनक ने अपना चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू, बोले- हम सभी में हैं कमियां

उन्होंने वाशिंगटन के सत्ता प्रतिष्ठान में लंबे समय से अपनी पहचान बनाई है। मुरिलो के पास अमेरिका की नागरिकता भी है जो राजनयिक बनने के बाद उन्हें छोड़नी पड़ेगी। उनका जन्म कोलंबिया के प्रशांत महासागर के तट पर स्थित चोको प्रांत में हुआ था जहां अधिकतर अफ्रीकी-कोलंबियाई लोग रहते हैं। अत्यंत गरीब परिवार में जन्मे मुरिलो ने छात्रवृत्ति पर रूस में पढ़ाई की और एक रूसी महिला से शादी की। वह अपने गृह प्रांत के दो बार गवर्नर रहे और कोलंबिया के पर्यावरण मंत्री भी थे। मुरिलो को 2000 में अर्धसैनिक समूहों ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद में वह अपने परिवार के साथ वाशिंगटन चले गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, “अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाना बड़ी जिम्मेदारी का काम है। हम शांति के मार्ग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे और दोनों देशों की समृद्धि के लिए समन्वित प्रयास करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़