यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू सोमवार सुबह तक बढ़ाया गया

Kyiv
इससे पहले अधिकारियों ने शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में स्पष्टीकरण दिया गया कि यह शुक्रवार दोपहर बाद से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा ताकि लोग रविवार को अपने घरों के भीतर रहें।

कीव|  यूक्रेन की राजधानी कीव में अधिकारियों ने कहा कि शहर में कर्फ्यू सोमवार की सुबह तक जारी रहेगा। रूस की सेना कीव की ओर कूच कर रही है।

इससे पहले अधिकारियों ने शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में स्पष्टीकरण दिया गया कि यह शुक्रवार दोपहर बाद से सोमवार सुबह तक लागू रहेगा ताकि लोग रविवार को अपने घरों के भीतर रहें।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब यूक्रेन की ओर से ऐसी खबरें आ रही हैं कि शहर में घुस रहे रूसी सैनिकों के छोटे समूहों से जंग जारी है। इसके साथ ही और रूसी सैनिक कीव की ओर कूच कर रहे हैं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़