मालिक के शरीर के पास बैठा रहा यूक्रेन का हाचिको, इस दर्दनाक तस्वीर को हजारों लोगों ने किया शेयर

यूक्रेन की यह तस्वीर कीव के पास एक क्षेत्र से मिली है और यह अब सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर को यूक्रेनी पशु अधिकार संगठन, यूएनिमल्स द्वारा शेयर किया गया है।तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, कुत्ता मालिक को नहीं छोड़ता है, जिसे कीव के पास रूसी सेनाओं ने गोली मार दी थी।
युद्ध के 41वें दिन भी यूक्रेन के शहरों पर रूस का हमला जारी है। इस बीच यूक्रेन के कीव से बड़ी भयावह तस्वीर सामने आ रही है जिसे देखकर शायद आप भी अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में कुत्ता एक आदमी के शरीर के बगल में बैठा हुआ है, यह उसका मालिक है। उस व्यक्ति को रूसी सेना ने गोली मार दी थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस तस्वीर को देखकर आपको हाचिको की कहानी याद आ जाएगी जिसमें एक जापानी कुत्ता जो शिबुया, तोक्यो में अपने मालिक की मृत्यु के बाद नौ साल तक इंतजार करता रहा और बाद में उसकी भी मौत हो गई। इस पर 2009 में हॉलीवुड फिल्म हाची ए डॉग्स टेल फिल्म भी बनाई गई थी जिसमें रिचर्ड गेरे ने रोल किया था।
The dog does not leave its owner, who was killed by the #Russian invaders. #Kyiv region. pic.twitter.com/dnVV1X7XLG
— NEXTA (@nexta_tv) April 4, 2022
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन को 10 करोड़ डॉलर की मिसाइल देगा अमेरिका, जो बाइडेन ने देर रात की घोषणा
यूक्रेन की यह तस्वीर कीव के पास एक क्षेत्र से मिली है और यह अब सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर को यूक्रेनी पशु अधिकार संगठन, यूएनिमल्स द्वारा शेयर किया गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, कुत्ता मालिक को नहीं छोड़ता है, जिसे कीव के पास रूसी सेनाओं ने गोली मार दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि, यह तस्वीर हजारों सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर की गई है। सभी लोग इसको देखकर अपना दर्द और सहानुभूति व्यक्त कर रहे है। तस्वीर को देखते हुए यूजर ने कहा कि, यह दिल तोड़ने वाली तस्वीर है, मुझे उम्मीद है कि कोई इस अनमोल जानवर को बचा लेगा। वहीं अन्य यूजर लिखते है कि, ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीर, मुझे उम्मीद है कि कोई इस कुत्ते को बचा ले और उसे खाना खिला दे।
अन्य न्यूज़














