Sarkari Naukri का सपना होगा सच! Punjab Police में निकली Constable की भर्ती, ऐसे करें Apply

Punjab Police
ANI

पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 3298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।

सरकारी नौकरी के सपने देखने वाले युवाओं के लिए खास खबर। अगर आप भी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, पंजाव  पुलिस विभाग की तरफ से जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज यानी 10 मार्च से लेकर 30 मार्च 2026 फॉर्म भर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

पात्रता एवं मापदंड

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरुरी है। 10वीं कक्षा पंजाबी (कंपल्सरी या इलेक्टिव) सब्जेक्ट के साथ पास होना अनिवार्य है, इसी के साथ समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो। भर्ती में आवेदन करने वाले न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमों को ध्यान में रखकर छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

- इस भर्ती के लिए फॉर्म फिल करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट punjabpolice.gov. in पर जाना होगा।

- होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन करना होगा।

- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।

- आखिर में कैटगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।

- अब फॉर्म को सबमिट कर दें, इसके बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को सबसे पहले कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उनका नाम अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़