Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि आठ महीने से जारी ईरान संघर्ष ने देश के मध्यावधि चुनावों पर असर डाला। उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान थी, लेकिन यह सैन्य कदम उठाना उनके लिए जरूरी था। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी चुनावी हार के लिए इस युद्ध को जिम्मेदार बताया है।

वाशिंगटन, चार नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि ईरान युद्ध ने देश में हुए मध्यावधि चुनावों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पिछले आठ महीनों से जारी इस संघर्ष के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह युद्ध एक ऐसा कदम था जो उन्हें उठाना ही पड़ा।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ईरान वाला मामला एक ऐसा कदम था जो हमें उठाना पड़ा, और हम इसे जारी रखे हुए हैं। इससे पहले, उन्होंने परिणाम आने के बाद एक लचीला और सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए संकेत दिया था कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स के एजेंडे को खारिज करने के लिए राष्ट्रपति के विशेषाधिकार (वीटो) का इस्तेमाल करने की धमकी देते हुए भविष्य में राजनीतिक गतिरोध की चेतावनी भी दी। उन्होंने पॉलिटिको से कहा, मैं अगले दो वर्षों तक सिर्फ वहां बैठकर हर चीज पर वीटो नहीं लगाना चाहता।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस में ट्रंप के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की इस करारी हार का जिम्मेदार राष्ट्रपति के ईरान युद्ध को ठहराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़