पहली बार हिलेरी से 12 अंकों से पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप

[email protected] । Oct 24 2016 10:52AM

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने मतदान से कुछ हफ्ते पहले अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर 12 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। एक चुनाव पूर्ण सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

क्लीवलैंड (ओहियो)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने मतदान से कुछ हफ्ते पहले अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर 12 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। एक चुनाव पूर्ण सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। ‘एबीसी न्यूज: वाशिंगटन पोस्ट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिलेरी ने पहली बार 50 फीसदी का आंकड़ा छुआ है। सर्वेक्षण के अनुसार प्रचार अभियान की शुरूआत के बाद हिलेरी की लोकप्रियता का ग्राफ अब तक के सबसे उच्चतम और ट्रंप का सबसे निचले स्तर पर चला गया है। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘हिलेरी ने ट्रंप पर 12 फीसदी के अंतर से बढ़त बना ली है। हिलेरी को 50 फीसदी और ट्रंप को 38 फीसदी मत हासिल हो सकता है।'’ 

‘लैंगर रिसर्च एसोसिएट्स’ ने गुरूवार से लेकर शनिवार के बीच 1,391 वयस्कों की राय ली औरा इसके अनुसार महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर ट्रंप को खारिज करने वालों का आंकड़ा 69 फीसदी तक पहुंच गया है यह सर्वेक्षण उस समय आया है जब 70 साल के रियल स्टेट कारोबारी ट्रंप पर कई महिलाओं ने गलत आचरण के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिलाओं की सूची में नया नाम 42 साल की जेसिका ड्रेक है। उनका आरोप है कि 2006 में ट्रंप ने उनको जरबन छुआ और किस किया था। ट्रंप पर इस तरह के आरोप लगाने वाली वह 11वीं महिला हैं। ट्रंप की टीम ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 59 फीसदी लोगों ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि चुनाव में धांधली हुई है तथा 65 फीसदी लोगों ने उनकी उस टिप्पणी को खारिज कर दिया कि हार की स्थिति में वह शायद नतीजों को स्वीकार नहीं करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़