‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर Donald Trump का औपचारिक स्वागत, क्या Xi Jinping के साथ ट्रेड डील पर बनेगी बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बीजिंग में औपचारिक स्वागत हुआ, जहाँ वे राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अहम वार्ता करेंगे; इस बैठक में ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद जैसे जटिल मुद्दों पर चर्चा होगी, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों की दिशा तय करेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बृहस्पतिवार को यहां ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ में पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया, जहां वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य सरकारी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है। शी चिनफिंग ने तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार रात को यहां ट्रंप का स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसे भी पढ़ें: एयरफोर्स वन लेकर धड़धड़ाते हुए चीन में घुस गए ट्रंप, धांसू एंट्री देख चौंकी दुनिया!
दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई दौर की वार्ता निर्धारित है। ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर शी चिनफिंग ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया। इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया। बाद में दोनों नेताओं ने साथ मिलकर सलामी गारद का निरीक्षण किया और फिर वार्ता के लिए गए। ट्रंप बुधवार रात बीजिंग पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसे भी पढ़ें: America का नया H-1B Visa रूल, Indian IT Companies और पेशेवरों को लग सकता है बड़ा झटका.
ट्रंप की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट से आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं, जिसका असर खास तौर पर एशिया पर पड़ा है। इस यात्रा के दौरान शी चिनफिंग और ट्रंप के बीच ईरान युद्ध, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान सहित कई विवादित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
#WATCH US President Donald Trump receives Guard of Honour in Beijing.
— ANI (@ANI) May 14, 2026
Chinese President Xi Jinping also present.
(Source: The White House) pic.twitter.com/23wVSUHwxA
अन्य न्यूज़















