अमेरिका में करीब 24 घंटे में हुई गोलीबारी की आठ घटनाएं, पांच लोगों की मौत

अमेरिका के बाल्टीमोर में 24 घंटे में गोलीबारी की आठ घटनाओं में पांच लोगों की मौत और सात घायल हुए। पहली घटना शुक्रवार देर रात ढाई बजे हुई और आखिरी घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। शहर की परिषद के अध्यक्ष ब्रैंडन स्कॉट ने कहा कि यह हिंसा दुखदायी है और ऐसी घटनाएं अब नहीं होनी चाहिए।’’
बाल्टीमोर (अमेरिका)। प्राधिकारियों ने बताया कि बाल्टीमोर में सप्ताहांत में गोलीबारी की आठ घटनाएं हुईं जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के सामने ईरान ने टेके घुटने, कहा- तनाव कम करना ही एकमात्र समाधान
करीब 24 घंटे के अंतराल में गोलीबारी की आठ घटनाएं हुईं। पहली घटना शुक्रवार देर रात ढाई बजे हुई और आखिरी घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। शहर की परिषद के अध्यक्ष ब्रैंडन स्कॉट ने हिंसा की रविवार को निंदा करते हुए कहा, ‘‘ यह हिंसा दुखदायी है और ऐसी घटनाएं अब नहीं होनी चाहिए।’’
इसे भी देखें- Brexit deal पर लगी British संसद की सील, समझिये क्या है पूरा मामला
अन्य न्यूज़












