Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर रिलायंस से जुड़ी कंपनियों द्वारा भाजपा को दिए गए चंदे से संबंधित खबरों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इससे पहले उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर एकाधिकार की कोशिश का आरोप लगाते हुए सैटेलाइट इंटरनेट सेवा में प्रतिस्पर्धा की बात उठाई थी। वहीं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता।

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिए गए चंदे से जुड़ी खबरों को साझा किया है। मस्क ने शुक्रवार शाम इससे संबंधित खबरों के ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किए। इससे कुछ ही घंटे पहले उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी को व्यंग्यात्मक लहजे में ‘‘प्रधानमंत्री अंबानी’’ कहकर संबोधित किया था और उन पर ‘‘एकाधिकार’’ बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

साथ ही, उद्योगपति मस्क ने पूछा, ‘‘क्या अंबानी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे।’’ इससे पहले संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया था कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा था कि एक ‘खास’ कंपनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन देश में तीन कंपनियों को उपग्रह संचार (सैटकॉम) लाइसेंस मिल चुके हैं। इनमें से हरेक कंपनी को सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी करने के बाद ही सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़