वेनेजुएला में यूरोपीय सांसदों को आने से रोका गया, गुइदो की ने किया था आमंत्रित

अन्य सांसदों में जोस इगनासियो सालाफ्रांका, गैब्रियल माटो अदरोवर, नीदरलैंड के एस्तेर डी लांगे, पुर्तगाल के पाउलो रैंगेल शामिल हैं। ये सभी यूरोपीयन पीपल पार्टी के सदस्य हैं।
काराकस। वेनेजुएला की सरकार ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो द्वारा आमंत्रित पांच यूरोपीय सांसदों को देश में प्रवेश करने से शनिवार को रोक दिया। सरकार के इस कदम पर गुइदो ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। यूरोपीय संसद में स्पेन के सदस्य एस्तेबान गोंजालेज पोंस ने कहा, ‘‘ हमें वेनेजुएला से बाहर निकाला जा रहा है। हमारे पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ट्रप कर सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल पर वीटो का इस्तेमाल
उन्होंने हमें निष्कासन का कारण नहीं बताया है।’’ अन्य सांसदों में जोस इगनासियो सालाफ्रांका, गैब्रियल माटो अदरोवर, नीदरलैंड के एस्तेर डी लांगे, पुर्तगाल के पाउलो रैंगेल शामिल हैं। ये सभी यूरोपीयन पीपल पार्टी के सदस्य हैं। गुइदो ने ट्विटर पर इस निर्णय की आलोचना की करते हुए कहा कि समूह को ‘‘ अलग-थलग पड़े और तर्करहित शासन ने निर्वासित कर दिया।’’
यह भी पढ़ें- इजराइल, फलस्तीन ने की पुलवामा हमले की निन्दा और हमले को ‘‘घृणित’’ करार दिया
La delegación de eurodiputados invitada a Venezuela es expulsada por un régimen aislado y cada vez más irracional.
— Juan Guaidó (@jguaido) February 18, 2019
Es el usurpador quien eleva el costo a lo que es un hecho: la transición.
Ejerceremos toda la presión necesaria para lograr el cese de la usurpación. ¡Seguimos! pic.twitter.com/Mwvzi2l4Jr
अन्य न्यूज़