पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बस पलटने से पांच लोगों की मौत

road accident
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रे ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की उम्र एक वर्ष से 74 वर्ष के बीच थी। हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में कई भारतीय नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे। प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का ध्यान भटक गया, जिससे उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हालांकि, रे ने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान भटकने की वजह क्या थी।

उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रे ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की उम्र एक वर्ष से 74 वर्ष के बीच थी। हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया। कई घायलों को अस्पताल लेजाया गया। रे ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि अन्य किसी व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़