मिस्र में आतंकी हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

[email protected] । Jan 23 2017 1:11PM

मध्य सिनाई में आतंकियों ने पुलिस के वाहन पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काहिरा। मध्य सिनाई में आतंकियों ने पुलिस के वाहन पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने रविवार रात पुलिस के वाहन को अल-हसन मार्ग पर रोका और उन पर हमला कर वे वहां से फरार हो गए।

पुलिसकर्मी छुट्टियों से लौट रहे थे। अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने वाली वर्ष 2011 की क्रांति के बाद से ही मिस्र में कई आतंकी हमले हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़