नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में मालदीव के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Former Maldivian minister arrested in Sri Lanka in child exploitation case

बाल उत्पीड़न मामले में मालदीव के पूर्व मंत्री श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए।पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

कोलंबो। मालदीव के एक पूर्व मंत्री को एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। मालदीव के पूर्व वित्त राज्यमंत्री मोहम्मद अशमाली एवं चार अन्य को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न माउंट लाविनिया इलाके में तीन महीने से अधिक समय तक किया गया। पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक अजित रोहाना ने कहा कि लड़की की मां सहित 32 संदिग्धों, मध्य प्रांत के एक स्थानीय नेता और एक व्यवसायी को मामले के सिलिसिले में अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन के शुरू हुए बुरे दिन! पाकिस्तान के अलावा कोई भी देश नहीं कर रहा रक्षा डील?

पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर दो वेब विज्ञापन प्रकाशित कर लड़की को बेचने की पेशकश की थी। पुलिस ने बताया कि दो वेबसाइट मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक लॉज के प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने अपराध में संलिप्त 12 लोगों की पहचान की है। मालदीव की मीडिया कंपनी ‘मिहारू न्यूज’ ने खबर दी है कि पुलिस को संदेह है कि अशमाली लड़की के ग्राहक थे और उन्होंने उस नेटवर्क का सहयोग किया जिसने लड़की का उत्पीड़न जारी रखा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़