कैबिनेट की आधी संख्या महिलाओं की होगी: हिलेरी

[email protected] । Apr 26 2016 12:44PM

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो उनकी कैबिनेट की आधी संख्या महिलाओं की होगी।

वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो उनकी कैबिनेट की आधी संख्या महिलाओं की होगी। पांच राज्यों- मैरीलैंड, डेलावेयर, पेनसिलवेनिया, कनेक्टिकट और रोड आइलैंड में होने वाले अहम प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर बीती रात एमएसएनबीसी टाउन हॉल में हिलेरी ने कहा, ‘‘मेरी कैबिनेट ऐसी होने जा रही है जिसमें बिल्कुल अमेरिका का अक्स होगा और अमेरिका की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, बिल्कुल ठीक कहा न?’’

हिलेरी के प्रचार अभियान प्रबंधक जॉन पोडेस्टा ने एक दिन पहले कहा था कि वह हिलेरी की कैबिनेट में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को देखना चाहते हैं, जिसके बाद हिलेरी का यह बयान सामने आया है। नीरा हिलेरी के साथ 14 से भी अधिक साल तक काम कर चुकी हैं और फिलहाल वह थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ (सीएपी) की प्रमुख हैं। नीरा के नेतृत्व में इस थिंक टैंक की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान है। ऐसी संभावना है कि जुलाई में हिलेरी पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बन सकती हैं। हिलेरी इससे पहले अमेरिका की विदेश मंत्री और अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि महिलाओं का अधिकार मानवाधिकार है और उन्होंने अपने अभियान का प्रमुख हिस्सा महिला नीतियों को बनाया है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए समान पारिश्रमिक को वाकई में काफी प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़