दक्षिण अफ्रीका की आम चुनाव में ANC की सत्ता पर पकड़ बरकरार

holds-the-power-of-anc-in-south-africa-s-general-election

दक्षिण अफ्रीका में अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली है जिसके तहत मतदाताओं को राष्ट्रपति या प्रांत प्रमुखों को नहीं बल्कि देश और उसके नौ प्रांतों में विधानसभाओं की अगुवाई के लिए पार्टी को चुनना होता है।

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के आम चुनाव में भले ही अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के बहुमत में कमी आयी है लेकिन उसने सत्ता पर पकड़ बनायी हुई है जबकि दो अन्य दलों के वोट बढ़े हैं। शुक्रवार को मतगणना शुरू हुई। दक्षिण अफ्रीका में अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली है जिसके तहत मतदाताओं को राष्ट्रपति या प्रांत प्रमुखों को नहीं बल्कि देश और उसके नौ प्रांतों में विधानसभाओं की अगुवाई के लिए पार्टी को चुनना होता है। 

विश्लेषकों में इस बात पर सहमति है कि एएनसी को इस साल के प्रारंभ में जैकब जुमा के साथा साइरिल रामफोस को राष्ट्रपति नियुक्त करने से मतदाताओं का विश्वास हासिल हुआ। जुमा और उनके मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार के मामलों में घिरने के बाद लोगों के मोहभंग होने के बाद भी ऐसा नतीजा आ रहा है। कुल डाले गये वोटों में 58 फीसद वोटों के साथ सत्ता में लौटी एएनसी ने वेस्टर्न केप छोड़कर सभी प्रांतों में सबसे अधिक वोट हासिल किये। वेस्टर्न केप में डेमोक्रेटिक एलायंस ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में गिरजाघर की छत ढहने से 13 लोगों की हुई मौत 

पिछला विपक्ष डीए कुल डाले गये वोटों का 28 फीसद वोट हासिल कर संसद में आधिकारिक रूप से विपक्ष बना रहा। इकोनोमिक फ्रीडम फाइटर्स , इनकाथा फ्रीडम पार्टी और फ्रीडम फ्रंट प्लस के उभार से विश्लेषक भी चकित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़